लोकेश शर्मा
इंदौर में एक नर्सरी स्कूल में दो शिक्षिकाओं से एक बदमाश ने छेड़छाड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी स्कूल में मजदूरी करने आया था और शिक्षिकाओं को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना की इलाके भर में चर्चा हो रही है।
मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के पल्सीकर कॉलोनी का है जहां पर स्थित वेदांत प्री नर्सरी स्कूल के होने वाले एनुअल फंक्शन के लिए संदीप शर्मा नामक मजदूर को स्कूल में डेकोरेशन के लिए हायर किया गया था। जब स्कूल छुट्टी हो गई तब वहां की शिक्षिकाएं अकेली थी। इसी दौरान संदीप शर्मा ने उनके साथ छेड़छाड़ की और बुरी नीयत से उन्हें छुआ भी लेकिन जब शिक्षिकाएं परिजनों को कॉल करने लगी तो उन्हें आरोपी संदीप ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप शर्मा की जमकर धुनाई की और उसे थाने लेकर पहुंची। फिलहाल शिक्षिकाओं की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था फिलहाल पुलिस अब उसका मेडिकल कराकर उससे पूछताछ करेगी।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More