Categories: Uncategorized

INDORE : 20 हजार सीनियर सिटीजंस का डेटा हैक, कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा कॉल?

INDORE NEWS (आशीष जबखेड़कर) : इंदौर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी भी फरार है.

इंदौर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है. आरोपी सीनियर सिटीजन के बैंक अकाउंट से ठगी करने के लिए हाई-टेक उपकरणों का उपयोग करता था. पुलिस ने उसके पास से वायरलेस फोन, मोबाइल नेटवर्क बूस्टर, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, और बड़ी मात्रा में ठगी के लिए तैयार स्क्रिप्ट बरामद की. इस गैंग का मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी फरार है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके बैंक अकाउंट और पर्सनल जानकारी हासिल कर ठगी करते थे.

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक महिला की शिकायत पर डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पहले ही मदरसा समिति के प्रबंधक अली अहमद खान और उसके बेटे असद अहमद खान को गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मदरसा संचालित करते थे, और उनके बैंक खातों में डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ठगी की रकम पहुंची थी.

इस मामले में पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश थी, जिसमें एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव के दिल्ली के पटेल नगर में छिपे होने की सूचना मिली. इस पर क्राइम ब्रांच की एक टीम दिल्ली रवाना हुई. टीम ने पटेल नगर के आसपास पांच दिन तक निगरानी रखी.

पुलिस ने जॉब इंटरव्यू के बहाने डिजिटल अरेस्ट गैंग के ऑफिस में एंट्री ली, जहां एक डार्क रूम मिला, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल कर ठगने के लिए किया जाता था. पुलिस ने मौके से आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि आरोपी के पास ठगी करने की तैयार स्क्रिप्ट, 10 डायरी, कई सिम कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और नेटवर्क बूस्टर मिला.

पूछताछ में ऋतिक ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल कर ठगी करता था. पुलिस को इंदौर के 20,000 पेंशनभोगी नागरिकों का डेटा मिला, जिसमें बैंक अकाउंट नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पारिवारिक जानकारी और नौकरी से संबंधित डिटेल्स शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी भी फरार है. पुलिस जब आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची तो उनके सुरक्षा कैमरों से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए. फिलहाल, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

12 hours ago