रील्स के चक्कर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, गाड़ियों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी युवती

रील्स के चक्कर में विजयनगर चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गाड़ियों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी युवती;

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी बटोरने का एक बेहद चौंकाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना मामला सामने आया है। शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार विजयनगर चौराहे पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महज कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए सड़क के बीचों-बीच लेट गई। युवती की इस रीलबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के ट्रैफिक सिस्टम और रील संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रीन सिग्नल पर भी रोका ट्रैफिक

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेड लाइट होने के दौरान प्रकृति गौर नाम की एक स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अचानक विजयनगर चौराहे के जेब्रा क्रॉसिंग पर पहुंच जाती है। इसके बाद वह सड़क पर लेटकर अलग-अलग अंदाज में फोटो और वीडियो शूट करवाने लगती है। हैरान करने वाली बात यह रही कि सिग्नल ग्रीन होने के बाद जब गाड़ियां आगे बढ़ने लगीं, तब भी युवती वाहनों के ठीक सामने आकर खड़ी हो गई और यातायात को बाधित किया। युवती के इस कदम से चौराहे पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इंटरनेट पर फूटा गुस्सा, रसोमा चौराहे की घटना हुई ताजा

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। नेटिजन्स ने इसे सरेआम कानून का मजाक उड़ाना और सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है। कई लोगों ने इस घटना की तुलना साल 2021 में इंदौर के ही रसोमा चौराहे पर हुई ‘श्रेया कालरा’ की बहुचर्चित डांस रील कंट्रोवर्सी से की है, जिस पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया था।

पुलिस सख्त, एडिशनल डीसीपी बोले- ‘कानूनी कार्रवाई होगी’मामला सुर्खियों में आते ही इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच तुरंत एक्टिव मोड में आ गई हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन करार दिया है।अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की रीलबाजी या स्टंट करना पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर युवती के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ntvtime

Recent Posts

कार खरीदारों को झटका: अगले महीने से महंगी होंगी Tata Motors की गाड़ियां, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

नई दिल्ली:अगर आप इस फेस्टिव सीजन में टाटा की कोई नई कार घर लाने की…

57 minutes ago

22 August History in Hindi: मद्रास की स्थापना से तीन तलाक के फैसले तक, जानें आज का इतिहास

22 अगस्त का इतिहास—मद्रास की स्थापना से लेकर तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसले तक की…

1 hour ago

हॉकी विश्व कप 2026: आज दूसरे चरण का शंखनाद, नीदरलैंड्स की कड़ी चुनौती के खिलाफ उतरेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली/पुणे: एफआईएच (FIH) पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में आज से खिताबी जंग और…

2 hours ago

Rewa Flood: रीवा में 10 साल बाद बाढ़ से मची तबाही, 24 घंटे में 187 मिमी बारिश से 150 गांव डूबे

रीवा।मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने…

10 hours ago

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल का बड़ा फैसला: शवों के अंग चोरी मामले में 47 परिवारों को देगा 53 मिलियन डॉलर का मुआवजा

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल का बड़ा फैसला: शवों के अंग चोरी मामले में 47 परिवारों को…

10 hours ago