लोकेश शर्मा
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के ऑफिस में ताला लगाने के आदेश जारी किए तो नगर निगम ने तुरंत मुआवजे का भुगतान कर दिया। मामला जबलपुर का है जहां एक बुजुर्ग किसान को मुआवजा देने के आदेश पूर्व में कई बार हाईकोर्ट ने नगर निगम को जारी किए लेकिन हर बार आदेश की अवहेलना किए जाने पर अब जब कोर्ट ने निगम कमिश्नर ऑफिस में ताला लगाने और कुर्की के निर्देश दिए तो तुरंत नगर निगम मुआवजा देने को राजी हो गया।
पूरा मामला 19 साल पुराना है जब शहर के हाथीताल कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दयाराम चौहान के घर की जमीन नगर निगम ने अधिग्रहण कर वहां से सड़क निकाल दी थी। नगर निगम ने जमीन अधिग्रहण के बदले बुजुर्ग दयाराम चौहान को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया था जिसके कारण पीड़ित बुजुर्ग ने कोर्ट की शरण ली। इतने सालों में कई वकील बदले लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला, परेशान पीड़ित ने फिर न्याय की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाईकोर्ट ने पीड़ित दयाराम चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए बार-बार नगर निगम को आदेश दिए और मुआवजा देने के लिए कहा लेकिन हर बार नगर निगम ने आदेश की अवहेलना की। जिसके कारण अब हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए निगम कमिश्नर के दफ्तर में तालाबंदी कर कुर्की करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद हड़कंप मच गया और तुरंत नगर निगम पीड़ित दयाराम चौहान को मुआवजा देने के लिए राजी हो गया है और पीड़ित दयाराम को 4 लाख 20 हजार रूपए का मुआवजा दिया है ।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More