Sunday, December 14, 2025

TOP NEWS

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा...

14 दिसंबर, 2025प्रभारी राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने...

उज्जैन : नशा मुक्ति...

उज्जैन में दो अलग-अलग मौतों के मामले सामने आने के बाद परिजनों ने...

स्वच्छता अभियान की उड़...

शहपुरा - एक ओर सरकार देशभर में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा...

डिंडौरी हुआ संकल्पितः शालाओं...

डिंडौरी : 12 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर...
Homeमध्य प्रदेशKATNI : मायके जाने से किया इंकार, दो साल की मासूम के...

KATNI : मायके जाने से किया इंकार, दो साल की मासूम के साथ महिला ने लगाई फांसी

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि महिला कुछ दिन पहले ही अपने मायके से लौटी थी और फिर से मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके चलते पति सहित घर के लोगों ने उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

कटनी। बरही थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव में शुक्रवार की शाम को एक घर में महिला और उसकी दो साल की बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मां बेटी के शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। बरही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर रात बरही अस्पताल पहुंचाए। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला मायके जाना चाहती थी और नहीं जाने देने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया तो वहीं मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव में शुक्रवार की शाम को सुमित्रा पति संजय कोल उम्र 25 साल व उसकी बेटी कैरब पिता संजय कोल उम्र दो साल का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

परिवार के लोग बाहर काम करने गए थे और महिला की ननद पेपर देने गई थी। जब वह शाम को घर आई तो उसने दोनो को फंदे पर लटका देखकर स्वजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव बल सहित पहुंचे।

शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही भेजे गए। जहां पर महिला के मायके पक्ष की मौजूदगी में शनिवार को दोनों के शव का पीएम कराया गया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतिका के पिता फत्तू कोल निवासी खिरहनी ने बताया कि बेटी की चार साल पूर्व पथरेहटा गांव में संजय कोल से शादी हुई थी, उसकी एक बेटी थी।

घटना के एक दिन पहले नातिन कैरब व बेटी सुमित्रा से बात हुई थी। घर पर भैंस ने बच्चे को जन्म दिया है इसी खुशी में बेटी को घर खिरहनी बुलाया था।

दूसरे दिन सुबह फोन लगाया तो फोन बंद था। दामाद संजय ने शाम पांच बजे बताया कि बेटी ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनो के शव घर के लोगों ने फांसी से निकालकर कमरे में रख दिए थे।

मृतिका के पिता का आरोप है कि बेटी व नातिन का गला दबाकर हत्या की गई है।

थाना प्रभारी यादव का कहना है मामले की जांच की जा रही है और जैसे भी तथ्य सामने आएंगे आगामी कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments