Friday, July 18, 2025

TOP NEWS

स्वच्छता में फिर नबंर-1...

स्पेन/भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण...

इंदौर क्राइम ब्रांच ने...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

बुरहानपुर : हिंदू छात्राओं...

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निमाड़ वेली स्कूल प्रबंधन पर छात्रों के...

मंडला : दोहरे हत्याकांड...

मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के सलवाह चौकी के गांव छाता घुरघुट्टी...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा...

KHANDWA : एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा पिता का हाथ

लोकेश शर्मा

खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक बेरहम बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर एक हाथ काट कर अलग कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बलदुआ डोंगरी में 70 साल के पांगड़ू और उसके बेटे भुरू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान भुरू ने अपने पिता पांगड़ू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने अपने पिता का एक हाथ काट डाला। घायल पिता को खटिया पर पटककर वह भाग गया। घटना की जानकारी लगते है जावर थाने से डायल 100 से आरक्षक सुरेश वास्कले और पायलट हरीश महाजन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायल पांगड़ू को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद जावर थाने से पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन और घायल के बयान दर्ज किए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments