Tuesday, March 25, 2025

TOP NEWS

मुंबई में धारावी बस...

मुंबई के धारावी बस डिपो के पास एक ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों...

पंजाब में महिलाओं को...

पंजाब की राज्य सरकार कई तरह की प्रोग्राम चला रही है जिससे कन्या...

पेयजल समस्याग्रस्त ग्रामों में...

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा की बैठकडिंडौरी : 24 मार्च, 2025कलेक्टर...

बरेली में सिलिंडर धमाके...

बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर गांव स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम में आग...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से...

KHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से टकराई कार… पांच की मौत

लोकेश शर्मा

तेज रफ्तार ट्राले और बोलरों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा पुनासा रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे सुलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस को भी घेरा।

बोलेरो कार क्रमांक एमपी 08-टी-2524 कार गुना रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि कार में पुनासा के पास ग्राम गोराड़िया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे।

टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतर गई कार

कार में महिला सहित करीब सात लोग सवार थे। वहीं ढाला क्रमांक एमपी 08-जेडएफ-2278 सनावद से पुनासा की और जा रहा था। सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने (सनावद तरफ) ट्राले से आमने सामने की टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। वहीं ट्राला भी सड़क पर आड़ा हो गया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि कार पर मप्र शासन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments