Categories: Uncategorized

MANDALA : एमपी का बेखौफ अफसर, आरोपी को पकड़ने बड़े नेता के घर में घुसे, भाई को भी नहीं बख्शा

बड़े नेता के भाई पर अवैध खनन के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई है।

मध्यप्रदेश में एक आइएएस ने अवैध खनन के खिलाफ गजब की दिलेरी दिखाई। प्रदेश के मंडला जिले में प्रशिक्षु IAS अफसर और घुघरी एसडीएम आकिप खान IAS Akip Khan ने मिट्टी खनन कर रही जेसीबी का पीछा किया। जेसीबी ऑपरेटर बिछिया के बड़े कांग्रेस नेता विधायक नारायण सिंह पट्टा और उनके भाई के घर में घुस गया। एसडीएम खान तब भी नहीं रुके और जेसीबी ऑपरेटर को पकड़ने विधायक के घर में जा घुसे। 8 फरवरी को हुई इस घटना के बाद एसडीएम आकिप खान पर जेसीबी ऑपरेटर और विधायक के भाई से मारपीट करने तथा विधायक की मां के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे थे। अब इस विवाद में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस विधायक के भाई पर अवैध खनन के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई है।

घुघरी एसडीएम आकिप खान IAS Akip Khan और बिछिया से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा के बीच विवाद में नया मोड़ आया है। कांग्रेस विधायक के भाई राजा पट्टा पर अवैध खनन का आरोप है। उसपर इस मामले में लाखों का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। पांच मार्च तक जवाब तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर न्यायालय ने विधायक के भाई राजा पट्टा पर 56.25 लाख का जुर्माना प्रस्तावित किया है। नोटिस जारी कर पांच मार्च तक जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई होगी।

विधायक के भाई राजसिंह सहित तीन लोगों पर 28.13 लाख का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। अपर कलेक्टर ने राजसिंह पट्टा, रामलाल और रामस्वरूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 8 फरवरी को घुघरी एसडीएम आकिप खान ने ग्राम खमतरा में निजी भूमि पर अवैध खनन पकड़ा था। खनिज नियमों के तहत प्रशमन करने पर 28.13 लाख और प्रशमन न करने पर 56.25 लाख का अर्थदंड लगाया जा सकता है। अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है विवाद

प्रशिक्षु IAS अफसर और घुघरी एसडीएम आकिप खान 8 फरवरी को दौरे पर थे। उन्होंने मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी का पीछा किया। जेसीबी ऑपरेटर कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा और उनके भाई के घर में घुस गया। आरोप है कि एसडीएम ने जेसीबी ऑपरेटर और विधायक के भाई से मारपीट की। विधायक की मां के साथ धक्का-मुक्की की।

एसडीएम आकिप खान पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मंडला पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को छोड़ सभी को बाहर कर दिया गया था। बंद कमरे में करीब 15 मिनट की बातचीत के बाद पटवारी यहां से रवाना हो गए थे।

आईएएस अधिकारी आकिप खान मध्यप्रदेश के मंडला में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर तैनात हैं। वे घुघरी के एसडीएम के रूप में कार्यरत हैं। 25 अगस्त 1998 को जन्मे आकिप खान राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद 2022 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा दी और इसमें 268वीं रैंक हासिल की। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी मीडियम से यूपीएससी पास की। उन्हें मध्यप्रदेश कैडर (MP Cadre IAS) का आईएएस नियुक्त किया गया। आकिप खान ने सेल्फ स्टडी के दम पर ही यह परीक्षा पास की।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

19 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago