Sunday, December 7, 2025

TOP NEWS

अवैध शराब की तस्करी...

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के...

कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र और...

डिंडौरी : 04 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जिले के...

PITHAMPUR : पीथमपुर के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर...

नीमच : नकली नोटों...

एनटीवी टाइम न्यूज नीमच/ मंदसौर के बाद अब नीमच में भी नकली नोटों...
Homeमध्य प्रदेशMP News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत... दिन में बिजली बिल...

MP News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत… दिन में बिजली बिल पर 20% की छूट, जानिए टाइमिंग

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/भोपाल: मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत होने वाली बिजली पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट करीब 1.40 रुपए तक की बचत होगी।

वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 20 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से 24 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। बिजली कंपनी का मानना है कि इस योजना से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर अपनाने के लिए प्रेरित होंगे और धीरे-धीरे सभी घरों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। हालांकि, यह छूट सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिनके घर में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। साथ ही यह राहत केवल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक की खपत पर ही लागू होगी। अन्य समय पर सामान्य दर से ही बिल वसूला जाएगा।

बिजली कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध जारी है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 20% छूट से उपभोक्ता सकारात्मक रूप से इस व्यवस्था को अपनाने के लिए आगे आएंगे। इसका फायदा लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या आने वाले महीनों में और बढ़ सकती है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments