Categories: Uncategorized

PANNA : मातम में बदली होली की खुशियां, पति की हालत देख चीख पड़ी पत्नी..

घर में सो रहे टीचर की बेरहमी से हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में होली से एक दिन पहले एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक टीचर की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब पत्नी पति को जगाने के लिए पहुंची तो पति की लाश देख उसकी चीख निकल पड़ी। टीचर को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस हत्यारे का सुराग लगाने में जुटी है।

दिलदहला देने वाली घटना पन्ना जिले के शाहनगर पुलिस थाने के तिंदुनी गांव की है जहां रहने वाले टीचर रामनरेश पटेल की लाश उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिली है। रामनरेश ने हाल ही में अपने पुराने मकान के सामने नया घर बनवाया था। शिक्षक नये घर में ही रात को सोते थे। रोजाना की तरह बुधवार रात भी खाना खाने के बाद नये मकान में साने चले गए थे जबकि पत्नी व बेटियां पुराने घर में सो रहे थे। सुबह जब पत्नी पति को जगाने के लिए पहुंची तो पति की खून से लथपथ लाश देखकर उसकी चीख निकल गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे इसके बाद सूचना शाहनगर पुलिस को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। एफएसएल और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। मृतक रामनरेश पटेल गांव शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक के रुप में पदस्थ थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा भोपाल में रहता है जिसे घटन की सूचना दे दी गई है। रामनरेश की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

9 hours ago