Thursday, January 22, 2026

TOP NEWS

कुल्‍हाडी मारकर  हत्‍या करने...

डिण्‍डौरी:- मीडिया सेल प्रभारी अभियोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार वर्मा, जिला डिण्‍डौरी द्वारा...

पुलिस भी देखकर रह...

एनटीवी टाइम न्यूज मंदसौर/ मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक बेहद सनसनीखेज मामला...

सीएससी द्वारा संचालित वीजा...

का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई सुरेन्द्र कुमार राय ने...

मालपुर मेला में ठेकेदार...

मकर संक्रांति मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला, जिम्मेदार अधिकारियों की...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : पीथमपुर के सेक्टर एक थाना परिसर में बुधवार को शांति...

PITHAMPUR : पीथमपुर के सेक्टर एक थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)

नगर पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी त्योहारों होली, ईद और रंगपंचमी को लेकर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने मुस्लिम समुदाय के प्रमुखों के साथ जुम्मे की नमाज के समय और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने शहर की मस्जिदों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी साझा की।

मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता मुन्ना वारसी और सलामुद्दीन पटेल ने शहर में सद्भावनापूर्ण माहौल में होली के साथ जुम्मे की नमाज अदा करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पटेल ने दोनों समुदायों से भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया, भाजपा नेत्री कविता प्रदीप द्विवेदी, हिंदू जागरण मंच के हरिसिंह रघुवंशी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान सोनू असोलिया, पार्षद बाला राम मीणा, चमन चोपड़ा और मुकेश पांचाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments