( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/पीथमपुर के सागौर आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बरदरी स्थित मां कालका ढाबे के पास पार्किंग में खड़ी आयशर से 480 पेटी बियर सहित अन्य अवैध शराब जब्त की गई है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विभाग अवैध शराब परिवहन पर लगातार नजर रख रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली।
सूचना पर पीथमपुर के बरदरी गांव स्थित मां कालका ढाबे के पास पार्किंग में खड़ी आयशर वाहन (MP 09 D Q 2126) की जांच की गई। वाहन में कृष्णा पशु आहार के नीचे से अवैध बियर की पेटियां बरामद हुईं। जांच के दौरान वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
जब्त माल की कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी। उक्त कार्रवाई में मुनेन्द्र सिंह जदोन, सुरेश चौघड़, संजय मानसारे और रीना भंडोले का सराहनीय योगदान रहा।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More