भारतीय नागर विमानन इतिहास में एक त्रासद घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार को सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के सदस्यों सहित कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।
वहीं अब हादसे के बाद पीएम मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह एयर इंडिया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे और सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
एअर इंडिया का संचालन करने वाले टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को एक एक करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है जिनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More