Categories: Uncategorized

RAJGARH : एमपी-राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की खुली पोल, पानी-पानी हुए 3 करोड़ !

लोकेश शर्मा

एमपी के राजगढ़ शहर को राजस्थान सीमा से जोड़ने वाला बारोल गांव की सड़क में ज्यादा कुछ खराबी नहीं थी, लेकिन 5 साल पूरा हो जाने के कारण 20 किलोमीटर की इस सड़क पर मेंटेनेंस के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जिस पर हाल ही में डामर का सील कोट किया गया। लेकिन इस काम की गुणवत्ता इतनी कमजोर है, कि ग्रामीण डामरीकरण होने के बाद इसे हाथों से ही उखाड़कर दिख रहे हैं।

लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर डामर होने के बाद जब ग्रामीण सड़क से निकल रहे हैं, तो कहीं ना कहीं इस काम की गुणवत्ता की पोल खोलते हुए नजर आ रही है। जगह-जगह से गांव के लोग डामर होने के बाद इसके उखाड़ने के वीडियो बनाकर डाल रहे हैं।

मनमानी पूर्वक कर रहे काम

खुद पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अधिकांश जगह इसी तरह के काम किया जा रहे हैं। जिससे कुछ समय बाद ही लोगों को परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी देखने तक नहीं पहुंच रहे कि काम कैसे हो रहा है। यही कारण है कि ठेकेदार मनमानी पूर्वक इस काम को कर रहे हैं। जिससे इस सड़क का उपयोग करने वाले ग्रामीणों को कुछ दिन बाद ही परेशानी होगी।

बारोल से राजगढ़ तक की सड़क

इस सड़क पर राजगढ़ से लेकर बारोल तक डामरीकरण किया जा रहा है। बारोल गांव राजस्थान सीमा से जुड़ा हुआ है। गांव के बाद ही राजस्थान सीमा लग जाती है। यही कारण है कि लोग सीधे राजस्थान तक पहुंच सके, इसलिए सड़क का मेंटीनेंस किया गया। लेकिन यदि काम की गुणवत्ता इस तरह की रहेगी तो लोग कैसे इस सड़क का उपयोग कर पाएंगे। बीते कुछ समय राजगढ़ के आसपास जहां भी सड़कों का मेंटेनेंस किया जा रहा है, वहां काम की गुणवत्ता बेहद कमजोर है।

जहां देखो वहीं पर भ्रष्टाचार नजर आ रहा है कोई कुछ बोलने वाला नहीं है धार्मिक स्थल को भी नहीं छोड़ा जालपा मंदिर की पहाड़ी पर जो काम किया उसको भी गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया और कई काम छोड़ दिए लेकिन विभाग ठेकेदार को भुगतान करने में पीछे नहीं रहा। अभी सड़क पर भी लोग हाथों से डामर उखड़ रहे हैं।- बापूसिंह तंबर, पूर्व विधायक

मेरी बात हो गई है वीडियो डालने वाले से भी और तंबर साहब से भी। उन्हें बता दिया है कि अभी नया काम है, वह तो उखड़ेगा ही। हम लोग काम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है।- आरके धनवाल, सब इंजीनियर पीडब्ल्यूडी राजगढ़

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago