ग्वालियर : व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशीष चतुर्वेदी के घर पर वारंट तामील कराने पुलिस पहुंची थी, इस दौरान यहां पर विवाद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशीष खुद अपना सिर दीवार पर मार रहे हैं। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उनको पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी से SI आशीष शर्मा कहते हैं कि आप चल रहे हो? आशीष कह रहे हैं कि मेरा वकील आ रहा है।
जैसे ही SI ने दोबारा आशीष से पूछा- आप चल रहे हैं क्या? इसके बाद आशीष चतुर्वेदी अपना सिर दीवार पर मारना शुरू कर देते हैं। तभी पुलिसकर्मी उनको पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और आशीष के परिजन भी वहां पर आ जाते हैं। आपको बता दें कि व्यापम घोटाले से जुड़े मामले में आशीष लंबे समय से कोर्ट में गवाही देने के लिए नहीं जा रहे थे।
कोर्ट से सख्त आदेश मिलने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी, इस विवाद में सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा भी घायल हो गए हैं, जिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…