Categories: Uncategorized

SAHARANPUR : सहारनपुर में खनन व्यापारी को गोली मारकर बाइक सवार फरार

SAHARANPUR NEWS (लोकेश शर्मा ) : बाइक सवार फिल्मी अंदाज में दुकान के अंदर घुसा और वहां बैठे खनन व्यापारी को गोली मार दी। इसके बाद बेखौफ ढंग से बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक खनन व्यापारी को गोली मार दी। बाइक सवार हमलावर इस वारदात को दुस्साहिसक ढंग से सरेआम अंजाम दिया गया। गोली लगने से व्यापारी घायल होकर गिर पड़ा और आस-पास के लोग सहम गए। इसके बाद हमलावर फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और हमलावर की तलाश में आस-पास के इलाकों में नाकाबंदी कराई लेकिन हमलावर कोई पता नहीं चल सका।

दुकान में घुसकर मारी गोली

यह वारदात बुधवार शाम करीब छह बजे की है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव थाप्पुल निवासी मुकर्रम पुत्र असलम अपने साथी विवेक मित्तल निवासी बिहारीगढ़ के साथ कस्बा स्थित सचिन की पान की दुकान पर बैठे थे। बताया जाता है कि, सब कुछ सामान्य था तभी बुग्गावाला रोड की ओर से एक बाइक सवार युवक आया। इसने दुकान के बाहर बाइक रोकी और फिर दुकान में घुसकर मुकर्रम को गोली मार दी। यह गोली मुकर्रम की टांग में लगी और वह गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। अभी तक लोगों ने सिर्फ गोली की आवाज ही सुनी थी, इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते हमलावर युवक बाइक पर बैठा और फरार हो गया।

अभी तक हमलावर का सुराग नहीं

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घायल मुकर्रम को नजदीकी अस्पताल ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर से मुकर्रम को प्राथमिक उपचार के बाद । यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मुकर्रम खनिज परिवहन का कार्य करते हैं। उसके कई डंपर इस कार्य में लगे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुकर्रम को किसने और क्यों गोली मारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

3 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

8 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

9 hours ago