Categories: Uncategorized

SEHORE : कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, भोपाल-इंदौर हाइवे पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट

लोकेश शर्मा

चितावलिया हेमा स्थित मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार से शिवमहापुराण व रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ होगा। सात दिवसीय कार्यक्रम में करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कथा स्थल पर तीन डोम बनाए गए हैं, 100 एकड़ से ज्यादा में 17 स्थान पर पार्किंग बनाई गई है। इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक जाम नहीं हो, इस समस्या से बचने के लिए पुलिस ने सोमवार से ही भोपाल की तरफ से इंदौर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। 25 फरवरी से तीन मार्च तक यही व्यवस्था रहेगी।

1200 पुलिसकर्मी सुरक्ष के लिए तैनात

प्रशासन ने कुबेरेश्वर धाम में सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मी और 300 से ज्यादा राजस्व अमला तैनात किया है।कथा शुरू होने से पहले कुबेरेश्वर धाम पर करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंच गए हैं।

ट्रैफिक रूट डायवर्ट

भाऊखेड़ी चौराहा भारी वाहन छोटे वाहन रुद्राक्ष महोत्सव के चलते इंदौर-भोपाल के बीच आवाजाही करने वाले सभी हैवी वाहन अब सात दिन तक श्यामपुर-ब्यावरा होकर ही निकलेंगे। इनकी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं होगा। भोपाल की तरफ से आने वाला पूरा ट्रैफिक क्रिसेंट चौराहे से भाऊखेड़ी होते हुए अमलाहा निकलेगा। जिससे जाम नहीं लगे। इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो पुलिस इसे भी बंद कर देगी। इसके बाद इंदौर की तरफ से आने वाले वाहन भी अमलाहा-भाऊखेड़ी होते हुए क्रिसेंट चौराहा और फिर भोपाल डायवर्ट रूट से निकल सकेंगे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago