Sehore: बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Sehore News: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण शाहरूख की पत्नी और बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया. हालांकि रास्ते में ढाई साल के मासूम ओवान ने दम तोड़ दिया.

एनटीवी टाइम न्यूज/सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ बिलकिसगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में पिता और ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और आठ माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है. यह घटना बिलकिसगंज के ग्राम पिपलिया मीरा की है.

पिकअप ने बाइक सवार काे मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के ग्राम मुख्तारनगर निवासी शाहरूख आ. मजीद खां (25 वर्ष) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से बिलकीसगंज जा रहे थे. जैसे ही वो पिपलिया मीरा के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही बुलेरो पिकअप चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में शाहरूख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, आठ माह की बेटी और ढाई साल के बेटे ओवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

पिता और बेटे की मौत

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि हालत गंभीर होने के कारण शाहरूख की पत्नी और बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ढाई साल के मासूम ओवान ने भी दम तोड़ दिया.

पिकअप चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप का चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था. बाइक में टक्कर मारने के बाद भी पिकअप सड़क से उतर गई थी. गनीमत रही कि वह किनारे पर लगे खजूर के पेड़ से टकराकर रूक गई, अन्यथा गहरे गड्डे में गिर सकती थी. राहगीर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान मौका पाकर पिकअप चालक वहां से भागने में कामयाब हो गया.

कोतवाली पुलिस पिकअप को जब्त कर लिया है. वहीं आरोपी चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्तारनगर से मृतक के परिजन और अन्य ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंचे.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

3 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

18 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

30 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

41 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago