UP NEWS गांव में प्रधान की सनसनीखेज हत्या! पत्नी-बेटों ने मिलकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे खोला राज

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति ग्राम प्रधान था। हत्या के बाद शव को घर से करीब 500-700 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया और फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई।

कौन हैं आरोपी?

घटना थाना शिवली क्षेत्र के संबलपुर गांव की है। मृतक का नाम प्रेम नारायण (उम्र लगभग 50 वर्ष) है, जो गांव के प्रधान थे। सोमवार को उनकी पत्नी शिव देवी, अपने दोनों बेटों रवि और रंजीत के साथ थाना पहुंची और बताया कि प्रेम नारायण रविवार रात से लापता हैं।

पुलिस को हुआ शक, फिर सामने आया सच

पुलिस ने जब शिव देवी और दोनों बेटों से पूछताछ शुरू की तो उनके बयानों में विरोधाभास नजर आया। शक के आधार पर जब गहराई से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

शराब की लत बनी विवाद की वजह

पूछताछ में पता चला कि प्रेम नारायण को शराब पीने की आदत थी, जिसका परिवार वाले लगातार विरोध करते थे। रविवार रात भी वे शराब पीकर घर लौटे, जिससे परिवार में विवाद हो गया। इसी झगड़े में पत्नी और बेटों ने मिलकर मारपीट शुरू की और फिर गला दबाकर प्रेम नारायण की हत्या कर दी।

शव को बाइक से झाड़ियों में ले जाकर फेंका

हत्या के बाद, तीनों ने शव को छिपाने के लिए एक मोटरसाइकिल पर रखकर घर से करीब 500 से 700 मीटर दूर ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वे पुलिस स्टेशन जाकर झूठी गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

2 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

3 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

3 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

3 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

4 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

5 hours ago