UP NEWS : नशे में धुत डॉक्टर ने नहीं किया इलाज, सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की गई जान… CMO ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सड़क हादसे में घायल एक होमगार्ड की अस्पताल में इलाज ना मिलने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे में धुत थे और इलाज के लिए समय पर नहीं पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना ललितपुर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां रात के समय एक होमगार्ड सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे तुरंत नजदीकी CHC अस्पताल पहुंचाया, ताकि समय रहते उसका इलाज हो सके। लेकिन परिजनों और चश्मदीदों का आरोप है कि वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वंश गोपाल गुप्ता को बार-बार बुलाने के बावजूद वह इलाज के लिए नहीं आए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने कमरे में अंडरवियर और बनियान में शराब के नशे में बेसुध पड़े हुए थे।

आधा घंटा इंतजार, फिर मौत

बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक घायल तड़पता रहा, लेकिन कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया। अस्पताल के दूसरे स्टाफ ने भी कई बार डॉक्टर को जगाने और बुलाने की कोशिश की, लेकिन वे कमरे से बाहर नहीं निकले। अंततः समय पर इलाज ना मिलने से घायल होमगार्ड की मौत हो गई।

वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में परिजन मदद के लिए चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

होमगार्ड की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता, तो जान बचाई जा सकती थी।

CMO ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए ललितपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर वंश गोपाल गुप्ता के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है और उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago