UP NEWS मां की दो रोटियों को लेकर रोज झगड़ते थे 2 बेटे, आहत 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संदीपन घाट पर मंगलवार को एक हृदयविदारक दृश्य सामने आया, जब पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते गोताखोर ने महिला की जान बचा ली। घटना ने पारिवारिक रिश्तों की दरकती हकीकत को उजागर कर दिया। कोखराज क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव की निवासी राजपती देवी, जिनके पति का निधन 20 वर्ष पूर्व हो चुका है, अपने बेटों के बीच हो रही रोजमर्रा की लड़ाई से बेहद दुखी थीं।

झगड़े से आजिज आकर उठाया खौफनाक कदम

राजपती देवी का कहना है कि उनके हिस्से की जमीन बड़े बेटे राजलाल के कब्जे में थी, जिसे उसने बेच भी दिया। इसके बाद से बहू आए दिन उनसे दो रोटियों को लेकर झगड़ा करती थी। वहीं, छोटा बेटा धीरज उन्हें इसलिए अपने पास नहीं रखता, क्योंकि उनकी संपत्ति पहले ही बड़े भाई के हिस्से चली गई। मंगलवार को इसी विवाद का एक और दौर शुरू हुआ, जिसके बाद आहत होकर राजपती संदीपनघाट पहुंचीं और गंगा में कूद गईं।

गोताखोर की सतर्कता से बची जान

घाट पर मौजूद गोताखोर रमई निषाद ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को थाने लाया गया।

पुलिस कर रही परिवार को समझाने का प्रयास

इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि राजपती के बेटों और बहुओं को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस परिवार को साथ लाने के लिए सामाजिक और संवेदनात्मक पहलू से बात कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

17 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

50 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

1 hour ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago