Very Heavy Rain: इन 26 जिलों में अगले 96 घंटों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। सितंबर के शुरुआती हफ्ते में ही बारिश का सिलसिला तेज हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं गुरुवार से आगामी चार दिनों तक यानि 96 घंटों तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

क्या है मौजूदा मौसम का सिस्टम?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में, ओडिशा तट के पास एक मजबूत वेलमार्क लो-प्रेशर एरिया बन गया है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का एक चक्रवात भी सक्रिय है, जो प्रदेश में नमी और बादल बढ़ाने में सहायक हो रहा है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, जयपुर, दमोह से होते हुए इसी लो प्रेशर सिस्टम तक पहुंच रही है। इन दोनों सिस्टमों की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 से 4 दिन लगातार बारिश हो सकती है।

बुधवार को ऐसा रहा हाल

भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर के समय एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान लगभग 0.75 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जिसमें उज्जैन, इंदौर, धार, छिंदवाड़ा, बैतूल, और सीहोर शामिल रहे।

किन जिलों में अलर्ट?

  • अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Very Heavy Rain):
  • सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास

भारी बारिश का येलो अलर्ट (Heavy Rain):

भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम्, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

12 hours ago