Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशअशोकनगर : पुलिस की पड़ी नजर, गांव की वीरान सड़क पर खड़ा...

अशोकनगर : पुलिस की पड़ी नजर, गांव की वीरान सड़क पर खड़ा था लावारिस ट्रक, तिरपाल हटाई तो पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन

  • एमपी के अशोकनगर में पुलिस ने लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा। मुखबिर ने इस ट्रक के बारे में सूचना दी थी। यह तस्कर लकड़ी को मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने शक होने पर ट्रक से तिरपाल हटाई तो उसमें बबूल एवं सफेदा की लकड़ी मिली।

अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में बड़ी संख्या में बबूल और सफेदा की लकड़ी की अवैध तस्करी करते तस्करों को वन विभाग में पड़ा है। यह तस्कर जिले में लकड़ियों को अवैध रूप से ले जाकर मध्य प्रदेश से राजस्थान और यूपी में सप्लाई करते थे।

मुखबिर की सूचना पर हुआ एक्शन

अशोकनगर जिला वन विभाग द्वारा जिले के ग्राम महिदपुर-धुर्रा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप से एक ट्रक बबूल एवं सफेदा की लकड़ी को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी आकाश साहू ने टीम गठित कर मौके पर रवाना की। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए क्षेत्र की तलाशी ली तो एक ट्रक मिला, जिसमें बबूल एवं सफेदा की लकड़ी भरी पायी गई, जिसके संबंध में ड्राइवर से परिवहन पास मांगा गया तो उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गए।

जयपुर जा रहा था ट्रक

वन विभाग द्वारा पूछताछ करने पर ड्राइवर द्वारा उक्त ट्रक को जयपुर राजस्थान ले जाना बताया गया। उक्त कार्रवाई में प्रमुख भूमिका सचिन कुमार शर्मा (प.स.ईसागढ़), धर्मेंद्र सिंह अहिरवार, महेश जाटव, अंशुल पटेल श्री रामकुमार शर्मा, राघवेंद्र रघुवंशी, गौरव राजोरिया, अखंड प्रताप सिंह, प्रदीप शर्मा, राजेश ताम्रकर, आनंद खटीक उपस्थित रहे।

तिरपाल में छुपा कर करते थे लकड़ी की तस्करी

वन विभाग ने बताया कि लकड़ी की तस्करी करने वाले लोगों द्वारा सटीक तरीके से ट्रक में लकड़ियों को जमा कर उन पर तिरपाल बांध कर ले जाया जाता है। जिससे कि किसी को भनक न लगे लेकिन मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने इन्हें पकड़ लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments