Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सोनम पर यूजर्स का फूटा गुस्सा,अफेयर था तो शादी से...

इंदौर : सोनम पर यूजर्स का फूटा गुस्सा,अफेयर था तो शादी से मना कर देती, जान लेने की क्या जरूरत थी,कमेंट्स पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर : इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हत्याकांड के खुलासे के बाद कई लोगों ने पूरी महिला जाति को कटघरे में खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स महिलाओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। कई लोग पुरुष आयोग बनाने की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग सोनम के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा- वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को “पुरुष आयोग” बनाना चाहिए जिसका एक हेल्पलाइन नंबर जारी होना चाहिए जिस पर कॉल करते हैं तत्काल कार्यवाही हो, और पुरुषों को 24×7 दिन मदद मिल सके।

देखिए अन्य यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

कहानी है इंदौर के राजा रघुवंशी की…शादी, हनीमून और हत्या…

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। परिवार खुश था, रिश्तेदारों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गए। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे में रुका। अगले दिन सुबह 6 बजे चेकआउट किया और तभी से दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 24 मई को मवालखियत से करीब 25 किमी दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में स्कूटी लावारिस मिली। इसके बाद जंगल में राजा और सोनम का सामान मिला और 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली। हाथ पर बने टैटू से पहचान हुई।

शिलांग से गुम हुई सोनम गाजीपुर में मिली…

राजा की डेडबॉडी मिलने के बाद मेघालय की पुलिस, मध्य प्रदेश के शासन-प्रशासन की नजर और राजा और सोनम के परिवार को सोनम की तलाश थी। इस बीच 9 जून की को बजे के बीच सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर पहुंची। वहां से उसने ढाबा संचालक का फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है। भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम को वन स्टॉप सेंटर में मेडिकल जांच के लिए रखा गया। जांच में कोई चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिलांग में हत्या को अंजाम दिया।

राज कुशवाह के लिए सोनम ने राजा की करवा दी हत्या

आरोप है कि सोनम का राज कुशवाह नामक युवक से अफेयर था जो उसके पापा की कंपनी में बतौर मैंनेजर है। इसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश भी रची गई। राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जाया गया, जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने दावा किया कि पत्नी (सोनम) ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर राजा का मर्डर कराया। इससे पहले मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने X पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल 3 हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वही बाद दोपहर चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version