Explore the website

Looking for something?

Monday, May 4, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शराब दुकानों में रेट...

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में...

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सोशल मीडिया पर रंगपंचमी गेर की सूचना देख दिल्ली-हरियाणा का...

इंदौर : सोशल मीडिया पर रंगपंचमी गेर की सूचना देख दिल्ली-हरियाणा का चेन चोर गिरोह पहुंचा इंदौर

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर में रंगपंचमी के दौरान एक अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा। गिरोह के 14 महिलाओं और पांच पुरुषों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। आरोपित महिलाएं कटर लेकर आई थीं और महिलाओं के मंगलसूत्र-चेन काटने की कोशिश कर रही थीं।
  • रंगपंचमी की गेर में घुसकर मंगलसूत्र और चेन उड़ाना चाह रहे थे बदमाश। गेर में जमा हुई भीड़ की तरस्वीर जो चोरों के निशाने पर थी।

इंदौर। गेर में चोर-जेबकतरे भी शामिल हुए। महिलाओं के मंगलसूत्र-चेन काटने की कोशिश की। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह की 14 महिलाओं और पांच पुरुषों को पकड़ा है। आरोपित महिलाएं कटर लेकर आई थीं। एक चेन और कटर जब्त भी किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश है, जो भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अपराध शाखा की टीम को सादे कपड़ों में तैनात किया गया था। टीम ने राजवाड़ा पुलिस चौकी के समीप कुछ महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में देखा। आरोपित महिलाएं रंग लगाने की आड़ में जेवर चुराने की कोशिश कर रही थीं। पुलिसकर्मियों ने 14 महिलाओं और पांच पुरुषों को पकड़ा है।

एमजी रोड थाने में दर्ज किया केस

सभी के विरुद्ध एमजी रोड थाना में केस दर्ज किया गया है। डीसीपी के मुताबिक आरोपित दीपक निवासी हरिनागर पलवन (हरियाणा), पवन पुत्र पदम, अमरजीत निवासी वल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सोनू सिंह निवासी बैगपुर (फरीदाबाद), ओमवीर निवासी तिगोटा (फरीदाबाद) और रेखा (बीकानेर), सीमा (डूंगरपुर), सपना (हरियाणा), कृष्णा (हरियाणा), सुमन, उषा, वीरो, परवाह, आरती, मीना, मंजू, ज्योति, शालू और ज्योति भल्लू को पकड़ा गया है।

आरोपित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर गेर की खबर देखी थी। इसके बाद चोरी करने के लिए आई थीं। महिलाओं को चिह्नित (टारगेट) कर पुरुषों को घेर लेती थीं। फिर धक्का-मुक्की कर चेन व मंगलसूत्र निकाल लेती थीं। पुलिस ने आरोपित महिलाओं से एक कटर और चेन बरामद की है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version