Home मध्य प्रदेश इन्दौर में प्रेमी जोड़े में मारपीट, धक्का मुक्की में दूसरी मंजिल से...

इन्दौर में प्रेमी जोड़े में मारपीट, धक्का मुक्की में दूसरी मंजिल से गिरा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ जूनी इंदौर इलाके में एक युवक संदेहास्पद तरीके से दूसरी मंजिल से गिर गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 में किराए से रहने वाली एक युवती और खंडवा निवासी युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों में जमकर मारपीट हुई।

इसके बाद युवक संदेहास्पद तरीके से दूसरी मंजिल से बैकलाइन में जा गिरा। उसे गोपाल कोडवानी, तुषार शादीजा, हिमांशु तथा नरेंद्र कोडवानी ने बैकलाइन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। युवक कूदा या फिर गिरा इसकी जांच की जा रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि वह नशे में था और युवती से उसका विवाद हुआ, जिसमें दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आशंका है कि मारपीट के दौरान वह नीचे गिर गया होगा। उधर, यह बात भी सामने आ रही है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version