Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...
Homeमध्य प्रदेशखरगोन के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर हुआ बजरंगपुर, लोगों में जश्न...

खरगोन के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर हुआ बजरंगपुर, लोगों में जश्न का माहौल, बांटी मिठाइयां

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

खरगोन जिले की गोगांवा तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर का नाम अब बदलकर बजरंगपुर हो गया है। प्रदेश सरकार ने गांव का नाम बजरंगपुर कर राजपत्र में प्रकाशन कर अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ने नाम बदलने की मांग की थी। मोहम्मदपुर का नाम बदलकर बजरंगपुर करने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने दीप जलाकर दीपावली की तरह जश्न मनाया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री, विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने लोगों की मांग पर केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार से नाम बदलने को लेकर पत्राचार किया था। करीब 700 साल में गांव को अब तीसरा नाम मिला है। पहले रतनपुर, फिर मोहम्मदपुर और अब बजरंगपुर होगा।

प्राचीन ऐतिहासिक हनुमान मंदिर से गांव की पहचान मिलने से ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर, दीप जलाकर आतिशबाज़ी के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। अब राजस्व सहित सारे विभागों के दस्तावेजों में गांव का नाम बजरंगपुर दर्ज होगा।

ग्रामीण समाजसेवी नरेंद्र चौहान ने बताया कि 25 साल पुरानी मांग पूरी हो गई। क्रूर औरंगज़ेब ने गांव का नाम रतनपुर से मोहम्मदपुर कर दिया था। ग्रामीणों की भावना पर बजरंगपुर नाम रखने पर सरकार सहित सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व मंत्री, विधायक बालकृष्ण पाटीदार का आभार जताया। ग्राम पंचायत के सचिव कमलेश कुमरावत ने बताया कि गांव का नाम परिवर्तन पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है और अब से सभी सरकारी अभिलेखों में यही नाम दर्ज रहेगा। ग़ौरतलब है कि गांव में लगभग 500 वर्ष पुरानी हनुमानजी की प्रतिमा है। गांव की धार्मिक चेतना का केंद्र है। ग्रामीण ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की थी। ग्रामीणों की यह भावना थी कि गांव का नाम बजरंगबली के नाम पर बजरंगपुर रखा जाना चाहिए

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version