Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
HomeUncategorizedथाना मेहंदवानी पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा – चार आरोपी गिरफ्तार

थाना मेहंदवानी पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा – चार आरोपी गिरफ्तार

थाना मेहंदवानी क्षेत्र में 19 नवंबर 2025 की रात्रि अंधे कत्ल की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 20/11/25 को प्रार्थिया रिया धुर्वे निवासी ग्राम कोड़ाझिर द्वारा सूचना दी गई कि रात लगभग 11.30 बजे उसके ससुर सुबल साह धुर्वे पर घर में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी।

*मामले का संक्षिप्त विवरण*

19 नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ अंदर वाले कमरे में सो रही थी। उसके ससुर सुबल साह सामने वाले कमरे की परछी में सोए हुए थे। रात में उनके चिल्लाने की आवाज आने पर परिजनों ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति परछी से बाहर भाग रहा है। मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में देखा तो सुबल साह के सिर के बाएं कनपटी के नीचे गंभीर घाव था, जिससे उनका निधन हो गया।
थाना मेहंदवानी में अपराध क्रमांक 229/25, धारा 331(8), 103(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*जांच एवं खुलासा*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक डिंडौरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP शाहपुरा के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहंदवानी श्री श्याम सुंदर उसराठे द्वारा टीम गठित की गई।
जांच के दौरान संदेही अनूप सिंह मरकाम (निवासी भोडासाज) को तलब कर मृतक की पत्नी व बहू से पहचान कराई गई, जिन्होंने पुष्टि की कि घटना से पूर्व वही मृतक को झाड़फूंक के बहाने घर से ले गया था।

*कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि—*

आरोपी प्रेमसिंह मरावी का प्रेम संबंध मृतक के भाई की लड़की सुखवती धुर्वे से था।
सुखवती ने अपनी बीमारी का कारण प्रेमसिंह को बताया था और मृतक सुबल साह से झाड़फूंक करवा रही थी।
प्रेमसिंह को शक था कि मृतक जादूटोना कर रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
प्रेमसिंह, प्रदीप मरावी और अनूप सिंह ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र बनाया।
घटना से पहले सुबल साह को जंगल ले जाकर मारपीट की गई, जहां से वह किसी तरह बचकर निकल आए।
19/11/25 की रात प्रेमसिंह ने टॉर्च और तबली (टंगिया) लेकर घर में घुसकर सो रहे सुबल साह की हत्या कर दी।
अनूप सिंह घर के बाहर महुआ के पेड़ के पास निगरानी में खड़ा था।

*गिरफ्तार किए गए आरोपी*

अनूप सिंह मरकाम, निवासी भोडासाज
प्रेमसिंह मरावी, निवासी भोडासाज
सुखवती बाई धुर्वे, निवासी कोड़ाझिर
प्रदीप मरावी, निवासी ग्राम ताला

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।

*जांच टीम*

निरीक्षक एस.एस. उसराठे,सउनि मंगलप्रसाद मानेश्वर,प्रआर 383 कमलेश भवेदी,प्रआर 200 नरेन्द्र मार्को,प्रआर 172 नारायण सिंह,आर 406 रविन्द्र कुम्हरे,आर 154 दिनेश लोधी,आर 102 ओमकार,म0आर 407 नमिता भगत,सायबर सेल: प्रआर 202 मुकेश प्रधान, आर 20 जगदीश मरावी इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments