Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...
Homeछत्तीसगढदुर्ग मां ने 8 साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह, घर...

दुर्ग मां ने 8 साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह, घर में मिली अधजली लाशें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घर में सोमवार को मां-बेटी की अधजली लाश बरामद की गई है। बताया जाता है कि मां ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है। यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) टाउनशिप क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू अपनी 7 वर्षीय बेटी दिव्यांशी साहू के साथ टाउनशिप स्थित अपने पिता के घर में रहती थी। घटना सुबह लगभग 6 बजे की है, जब दोनों घर के भीतर थीं और अचानक घर में आग लग गई। हादसे के वक्त जागेश्वरी के पिता, जो बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। वापसी पर जब उन्होंने घर से धुआं उठता देखा, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। जब लोग अंदर पहुंचे तो मां-बेटी की जली हुई लाशें मिलीं। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह परिवार शांत स्वभाव का था और क्षेत्र में काफी समय से रह रहा था। जागेश्वरी का पति से विवाद चल रहा था। धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था। शायद इसी बात को लेकर महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, कचंदूर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हादसे ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version