Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशनीमच में डामर की जगह मिला मादक पदार्थ, नशे की तस्करी का...

नीमच में डामर की जगह मिला मादक पदार्थ, नशे की तस्करी का तरीका देखकर पुलिस भी हो गई हैरान

मादक पदार्थ की तस्करी में तस्करों द्वारा नए – नए तरीके अपनाए जा रहे हैं, कभी गैस टैंकर में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही तो कभी ट्रकों में अलग से स्कीम(गुफा) बनाकर। नीमच सिटी पुलिस ने डोडाचूरा की ऐसी खेप पकडी है, जिसके तरीके को देखकर हर कोई हैरान है। सड़क निर्माण में उपयोग में आने वाले डामर टैंक के भीतर 4.86 क्विंटल डोडाचूरा ले जाया जा रहा था, बकायदा डोडाचूरा भरे टैंक को एक जीप से टोचन कर ले जाया जा रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।

नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल को मुखबिर ने सूचना दी कि डामर टैंकर में भरकर डोडाचूरा की तस्करी हो रही है। पुलिस ने नीमच मनासा नाका आमरोड नीमच सिटी पर नाकाबंदी की जाकर एक कमाण्डर जीप के पीछे टोचन कर ले जा रहे टैंकर को रोका। जिसकी तलाशी ली तो कुल 486 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया।

मौके से टैंक को टोचन देकर ले जा रहे कमाण्डर जीप चालक सुरेश पिता कारुलाल भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम नेवड थाना नीमच सिटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्व किया और पूछताछ जारी है। टीआई विकास पटेल ने बताया कि अब तक यह पहला मामला है, जिसमें तस्करों ने डामर टैंक का इस्तेमाल किया है, जिससे कि पुलिस को शक न हो। देखने में लगे कि सड़क निर्माण के लिए डामर टैंक जा रहा होगा, लेकिन इसमें ठूंस – ठूंस कर मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ था।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version