Home Uncategorized प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत उजागर, एक झोपड़ी में 16 लोगों...

प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत उजागर, एक झोपड़ी में 16 लोगों का निवास

0

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण*

शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहदवानी अंतर्गत ग्राम चौबीस में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ज़रूरतमंदों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।

जिलाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम चौबीस में एक ही परिवार के 16 सदस्य एक छोटी सी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, जबकि योजना का उद्देश्य ऐसे ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद यह परिवार अब तक योजना से वंचित है, जो कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।

जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया ने आरोप लगाया कि पात्र हितग्राहियों को नजरअंदाज कर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीबों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

जिला सचिव प्रहलाद सिंह परस्ते ने कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पात्र परिवार को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।
यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सरकारी योजनाएं वास्तव में ज़मीनी स्तर तक पहुंच पा रही हैं या सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई हैं।

आज के इस आम आदमी पार्टी के प्रथम “आप की चौपाल” के दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू,जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला सोशल मिडिया प्रमुख शारदा नामदेव, ग्राम अध्यक्ष आकाश साहू, सचिव राजकुमार सैयाम, सक्रिय कार्यकर्ता देवीदीन साहू, कृष्ण कुमार साहू, सुनील साहू, अमित साहू, दूजेराम,  नारायण, भारत यादव, कमलेश यादव सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version