Wednesday, November 11, 2026

TOP NEWS

शेरपुर में राज टैंट...

शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहाअर्जुन धारीवाल...

मंगलौर में 30 बीघा...

मंगलौर में 30 बीघा वक्फ के बाग पर कब्जे का सनसनीखेज आरोपफर्जी आधार,...

शहपुरा एसडीएम बंगले में...

शहपुरा। अनुविभाग शहपुरा की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना के साथ...

इंदौर के गौतमपुरा में...

Indore Gautampura Hingot Yuddh 2026: इंदौर के गौतमपुरा में आज खेला जाएगा ऐतिहासिक हिंगोट युद्ध। जानिए तुर्रा-कलंगी की परंपरा, बारूदी बाणों का इतिहास और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी डिटेल।
Homeदेशबहन-बेटियों का सिंदूर लूटने वाले आतंकवादियों की अब खैर नहीं,हरीश रावत ने...

बहन-बेटियों का सिंदूर लूटने वाले आतंकवादियों की अब खैर नहीं,हरीश रावत ने कहा- भारतीय सेना ने दुश्मनों को दिया मुंह तोड़ जवाब…

ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर लूटने वाले आतंकवादियों की अब खैर नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों के मुंह तोड़ जवाब दिया है। साथ ही हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। जिसमें स्थिति स्पष्ट है कि यदि कोई आंख भारत की तरफ उठेगी, उसे फोड़ने का भारत दम रखता है। कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया है कि आतंक और आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरीश रावत ने भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई दी। कहा कि हम सब एक हैं, सारा भारत एक है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments