Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 2, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeदेशबिहार ने 'जंगल राज' की जगह 'विकास राज' को चुना: एकनाथ शिंदे

बिहार ने ‘जंगल राज’ की जगह ‘विकास राज’ को चुना: एकनाथ शिंदे

एनटीवी टाइम न्यूज/बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार जीत की ओर बढ़ने के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इस राज्य के लोगों ने ‘‘विकास राज” को अपनाया और ‘‘जंगल राज” को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र के एक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी मतगणना में राजग की बढ़त की सराहना करते हुए कहा कि बिहार ने सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए मतदान किया। शिवसेना नेता शिंदे और राकांपा नेता पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

शिंदे ने कहा, ‘‘बिहार ने नीतीश कुमार और मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए वोट दिया है। इसी तरह, महिलाओं (लाडकी बहिन) ने सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र (2004) की तरह राजग को बिहार में शानदार जीत मिले।” उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजग की जीत में मदद की। पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार ने राज्य और इसके लोगों का नेतृत्व करने के लिए राजग को चुनकर सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट दिया है।”

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version