Explore the website

Looking for something?

Saturday, April 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में किराना दुकान में लगी भीषण आग, ड्राई फ्रूट्स जलकर राख

भोपाल में किराना दुकान में लगी भीषण आग, ड्राई फ्रूट्स जलकर राख

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के व्यस्ततम एवं पुराने मार्केट हनुमानगंज गल्ला बाजार में ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी अमित बत्रा की दुकान में भीषण आग लग गई। रात्रि करीब 11.30 के बाद कुछ जलने की बदबू एवं धुआँ का एहसास हुआ, बाहर जाकर देखा तो बहुत से लोग शंकर बत्रा एवं अमित बत्रा की ज्ञानचंद एंड संस प्रतिष्ठान के बाहर खड़े हुए थे, जहां भयंकर आग लग चुकी थी, फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस प्रशासन भी आ गई।

लेकिन दुकान मालिक को कुछ समय लग गया जिसके कारण शटर खुलने में समय लग गया, फिर फायर ब्रिगेड ने तत्परता के साथ आग को काबू में पाया गया, आग पूर्ण रूप से बुझाने में रात्रि करीब 1:00 बज गए थे।

कारोबारी अमित बत्रा एवं शंकर बत्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टता में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है, अभी नुकसान का आकलन करना मुश्किल है, इस आग में लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है मैंने अभी 22 जनवरी को ही नई दुकान खोली थी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version