Home मध्य प्रदेश मंदसौर : महज 50 हजार के लिए भाजपा नेता का अश्लील...

मंदसौर : महज 50 हजार के लिए भाजपा नेता का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस का एक्शन

  • सभी पांचों आरोपी एक्सप्रेसवे के कंपनी के टोल वसूली के कर्मचारी. 50 हजार रुपये की ब्लैकमेलिंग के चक्कर में बनाया था वीडियो.

मंदसौर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों भाजपा नेता के वायरल हुए अश्लील वीडियो मामले में भानपुरा थाना पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले महीने की 13 तारीख को 8 लाइन एक्सप्रेस-वे के टोल कर्मचारियों ने ही इस घटना का वीडियो बनाकर भाजपा नेता को ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल किया था.

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद भानपुरा पुलिस ने किया मामले का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. लेकिन मामले में भाजपा नेता ने आरोपियों को आधी अधूरी रकम ही अदा की. पूरा पैसा नहीं चुकाने के कारण टोलकर्मियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद भानपुरा पुलिस ने भाजपा नेता के अश्लील वीडियो वाले मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज कांड से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी एक्सप्रेसवे के एमकेआई कंपनी के टोल वसूली के कर्मचारी हैं.

बताया जा रहा है कि इस घटना के दिन इन कर्मचारियों ने मनोहर लाल धाकड़ की कार का पीछा करते हुए उसकी करतूत के वीडियो बना लिए थे. इसके तत्काल बाद ही सभी ने उसकी कार के आगे अपना वाहन खड़ा करके उसे वीडियो दिखाते हुए 50 हजार रुपए की डिमांड की थी. मनोहर लाल धाकड़ ने तत्काल रकम अदा ना कर पाने की मजबूरी बताते हुए 20 हजार नगद और 5000 रुपये मोबाइल के जरिए आरोपी बने सिंह को चुकाए. लेकिन बाकी की रकम दो दिन बाद भी अदा नहीं करने के कारण आरोपियों ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

आरोपियों को धारा 294, 304 और बीएस आईटी एक्ट की धारा में किया गया गिरफ्तार

मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया “इस मामले में पुलिस ने टोल कंपनी के कर्मचारी बने सिंह चौहान, अजय मीणा, कमलेश मेघवाल , सांवरलाल माली और रोहित नागर को धारा 294, 304 और बीएस आईटी एक्ट की धारा में गिरफ्तार किया है.

गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को भी धारा 296, 285 और 3/5 के तहत गिरफ्तार किया था, हालांकि उसे तत्काल जमानत मिल गई थी. लेकिन अभी तक पुलिस महिला को गिरफ्तार नहीं कर पाई और उसकी तलाश जारी है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version