Explore the website

Looking for something?

Friday, August 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

दिल्ली में मचा हड़कंप:...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती...

Box Office Blast: सिनेमाघरों...

Box Office Blast: सिनेमाघरों में लौटा ‘शिवम पंडित’ का खौफनाक गुस्सा, 'आवारापन 2'...

1928: वो आंदोलन जिसने...

बारदोली सत्याग्रह 1928: वो आंदोलन जिसने वल्लभभाई पटेल को 'सरदार' बनाया और अंग्रेजों...

अमरावती में ‘भूत’ का...

सोमवार की रात तक जहां चहल-पहल और किताबों की आवाजें गूंजती थीं, वहां...
Homeमध्य प्रदेशमैहर में सीमेंट फैक्ट्री में डीजल टैंक फटा, वेल्डिंग कर रहे तीन...

मैहर में सीमेंट फैक्ट्री में डीजल टैंक फटा, वेल्डिंग कर रहे तीन मजदूर घायल

दीपक तिवारी
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. जिले की सबसे बड़ी सीमेंट फैक्ट्री में डीजल टैंक अचानक ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में मौके पर मौजूद 3 कर्मचारी घायल हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घायलों को इलाज के लिए मैहर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से सभी को सतना रेफर किया गया है.

मीडिया की फैक्ट्री में जाने पर रोक

मामला सीमेंट प्लांट के अंदर का है. आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर फैक्ट्री प्रबंधन ने मीडिया कर्मियों की फैक्ट्री के अंदर जाने पर रोक लगा दी है. मामले की जानकारी मिलते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. पूरे मामले में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है.

वेल्डिंग से निकली चिंगारी टैंक पर गिरी

दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री के अंदर खड़े खाली डीजल के टैंकर में एक कर्मचारी द्वारा उसमें वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान अचानक वेल्डिंग की चिंगारी डीजल टैंकर के टैंक में पड़ गई. फिर क्या था देखते ही देखते पल भर में डीजल टैंकर ब्लास्ट हो गया. गनीमत रही की डीजल का टैंकर खाली था, वरना एक ऐसा हादसा होता जिसकी कल्पना कर पाना बमुश्किल होता.

तीन मजदूर घायल, इलाज जारी

इस मामले में एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि, ”गुरुवार दोपहर को मैहर में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. कुछ लोग वेल्डिंग का काम कर रहे थे, पास में डीजल टैंक था. डीजल टैंक में गैस के कारण ब्लास्ट होने से तीन लोग घायल हो गए. एक की स्थिति गंभीर है, दो लोग सामान्य हैं. कंपनी द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था. हमारी टीम मौके पर पहुंची है और उन लोगों से बातचीत करेंगे, तब स्थिति स्पष्ट होगी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version