Home Uncategorized शहपुरा में रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह में फाग गायन की रही...

शहपुरा में रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह में फाग गायन की रही धूम डिंडोरी

0

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक फाग गायन की धूम रही। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पत्रकार एवं नगरवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित विधायक होली फाग गायन प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र की 36 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी टीमों को 1000 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निघोरी भानपुर (अमरपुर) की टीम ने प्राप्त किया, जिन्हें 11,000 रुपये की परितोषिक राशि प्रदान की गई।
द्वितीय स्थान श्री रामजानकी मंदिर शहपुरा सूर्या के दल को मिला, जिन्हें 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
वहीं तृतीय स्थान कठोतिया (मेहंदवानी) रामस्वरूप जी के दल ने प्राप्त किया, जिन्हें 2,100 रुपये की परितोषिक राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फाग गायन की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर होली के पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सभी को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version