Tuesday, March 17, 2026

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
HomeUncategorizedशादी के चार महीने बाद युवक ने की आत्महत्या:

शादी के चार महीने बाद युवक ने की आत्महत्या:

सोशल मीडिया पर लिखा- जिंदगी से तंग आ चुका हूं, अब सिर्फ देह बची है, आत्मा तो खत्म हो चुकी है

लखीमपुर के शास्त्रीनगर निवासी शिवम टंडन ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिवम का विवाह चार महीने पहले पीलीभीत की जनिष्ठा के साथ हुआ था।
मृतक की पत्नी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। उसने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। शिवम ने इस मांग का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे मानसिक रूप से तंग करना शुरू कर दिया।
घटना से पहले शिवम ने सोशल मीडिया पर अपनी मनोदशा का जिक्र किया था। उसने लिखा- मैं जिंदगी से पूरी तरह तंग आ चुका हूं। अब मेरा सिर्फ शरीर बचा है, आत्मा तो कब की खत्म हो चुकी है।
शिवम ने अपनी पत्नी टीशा के बारे में भी लिखा। उसने कहा कि वह उसे इस दुख भरे जीवन में नहीं घसीटना चाहता, इसलिए वह उसके आने से पहले ही आत्महत्या कर लेगा। शिवम ने यह भी लिखा कि वह अपनी मां की गोद में सिर रखकर सुकून पाना चाहता है। उसकी पहली मां का निधन कई साल पहले हो चुका था।
शिवम ने अपनी चैट में बीमा राशि का भी उल्लेख किया। उसने लिखा कि उसकी मृत्यु के बाद बीमे का सारा पैसा उसकी पत्नी को मिलेगा। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments