Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
HomeUncategorizedसोशल मीडिया पर प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम अमरपुर में पेयजल...

सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम अमरपुर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में पेयजल समस्या संबंधी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मामले को त्वरित संज्ञान में लिया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा तत्काल ग्राम का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

ग्राम अमरपुर में कुल 45 घर एवं लगभग 260 की जनसंख्या निवासरत है। ग्राम में स्थापित 4 हैंडपंपों में से 2 चालू अवस्था में पाए गए, जबकि 2 हैंडपंप जलस्तर कम होने के कारण बंद हैं।

पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कुएं में मोटर पंप स्थापित कर कुंड में पानी भरकर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की गई है। यह कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्राम पंचायत के समन्वय से किया गया है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा एक नलकूप की सफाई कराने की मांग की गई, जिस पर विभाग द्वारा दो दिवस के भीतर नलकूप की सफाई कराकर अतिरिक्त मोटर पंप स्थापित करने का आश्वासन दिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया है। साथ ही ग्राम में दीर्घकालीन समाधान के रूप में नल-जल योजना का कार्य जल निगम मर्यादित द्वारा प्रगति पर है, जिसे अक्टूबर 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version