अखिल भारतीय भार्गव सभा के निर्वाचित सदस्‍य पहुचे मुलताई, हुआ भव्‍य स्‍वागत

आमिर अहमद

अखिल भारतीय भार्गव सभा के निर्वाचित सदस्‍य पहुचे मुलताई, हुआ भव्‍य स्‍वागत

मुलताई। अखिल भारतीय भार्गव सभा का 133 वां वार्षिक तीन दिवसीय अधिवेशन 21, 22 एवं 23 दिसम्‍बर को लखनऊ में संपन्‍न हुआ। अधिवेशन में भार्गव समाज के राष्‍ट्रीय संगठन के विभिन्‍न पदो के लिए निर्वाचन कराया गया ।निर्वाचन में देश विदेश से आए लोगो ने मतदान किया। जिसमें मुलताई से अधिवक्‍ता प्रशांत भार्गव राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य निर्वाचित हुए है। जिनके वापस लौटने मुलताई भार्गव सभा के सदस्‍यों द्वारा बैतूल रेल्‍वे स्‍टेशन पहुचकर जोरशोर से स्‍वागत किया गया। समाज के सदस्‍यों द्वारा रेल्‍वे स्‍टेशन पर गाजे बाजे के साथ पुष्‍पहार से स्‍वागत किया गया । गौरतलब है कि प्रशांत भार्गव अखिल भारतीय भार्गव सभा में द्वितीय बार राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्‍य के लिए निर्वाचित हुए है। जिसके कारण मुलताई भार्गव सभा में उत्‍साह है। इस वर्ष बैतूल जिले से अखिल भारतीय भार्गव सभा में दो कार्यकारिणी सदस्‍य निर्वाचित हुए है जिसमें दूसरे कार्यकारिणी सदस्‍य बैतूल से मयंक भार्गव है।इस अवसर पर समाज के अध्‍यक्ष संदीप भार्गव,कृष्‍णकांत भार्गव ,पकंज भार्गव, समीर भार्गव अरूण भार्गव,श्‍याम भार्गव, अजेन्‍द्र भार्गव,अरूण भार्गव,मनीष भार्गव, अर्पित भार्गव, नीरजा भार्गव, पूनम भार्गव,अंजली भार्गव,नीता भार्गव, मीना भार्गव, रेणु भार्गव,सुनिता भार्गव, नीशु भार्गव,अंजुली भार्गव,अपूर्वा भार्गव सहित अन्‍य सदस्‍य उपस्थित रहे। निर्वाचित होने के बाद प्रशांत भार्गव ने सामाजिक बंधुओं के साथ मॉं ताप्‍ती मंदिर पहुचकर पुजा अर्चना की। वही उन्‍होने कहा कि सामाजिक बंधुओं की समस्‍या एवं लोक कल्‍याण के विषयों को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago