डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर एनएसयूआई ने अर्पित की श्रद्धांजलि


महेश राठौड़
बैतूल। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एनएसयूआई ने लल्ली चौक पर मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जैद खान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के विकास में अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आर्थिक उदारीकरण और दूरदर्शी नीतियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक मंदी से बच पाई, और आज भारत विश्व की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
जैद खान ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में आधार कार्ड जैसी दूरदर्शी योजना शुरू हुई, जिससे देश के नागरिकों को अलग पहचान मिली। राजनीति में आने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने एक अर्थशास्त्री और शिक्षक के रूप में काम किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और आर्थिक अनुसंधान और नीतियों पर गहन कार्य किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निलेश धुर्वे, खेमराज मिश्रा, शाहिद खान, कुणाल पिपरदे, यश साहू, आफरीदी कुरेशी, अंकित ताम्रकार, संकल्प मिश्रा, राजा खान, शेख फैजान, संजय कोलकर, निसान खान, राहुल मालवीय, विकास मेहतो, जुबेर खान, जतिन पिपरदे और धर्मपाल बिसोने सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों और कार्यों से प्रेरणा लेकर संगठन उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago