अतिरिक्त फीस वसूलने सहित परीक्षा से वंचित किया गया दलित छात्र को


बैतूल- दलित छात्र से अतिरिक्त फीस वसूली औऱ परीक्षा देने से वंचित किया गया , पीड़ित छात्र अरविंद श्रवणकर ने आज 27 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय और गंज थाना में लिखित शिकायत प्रेषित कर बताया कि वह पी.जी.डी.सी.ए. की पढ़ाई अनन्ता कम्प्यूटर अकेडमी बैतूल जो कि सिविल लाइंस स्टे्ट बैंक के पास स्थित हैं वहाँ से कर रहे है जिसमे उनके द्वारा प्रथम सेमेस्टर की फीस 4500/- अनन्ता एकेडमी में जमा करने के बावजूद उसे परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं दिया गया साथ में ही बंटी उर्फ जितेंद्र पेसवानी द्वारा कहा गया कि तुम आने वाले सेमेस्टर की अतिरिक्त फीस जमा करो तब ही परीक्षा देने दूंगा वरना जीवन खराब कर दूंगा वेसे तुम नीच जात वाले पढ़कर नौकर ही बनते हो देखो आज मैं मालिक हू यह बात से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और बंटी पेसवानी द्वारा जैसा कहा गया था कि जीवन खराब कर दूंगा उन्होंने सच मे 26 दिसंबर को होने वाला पेपर मुझे नहीं देने दिया , मैं मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा हूँ क्योंकि मेरा जीवन बर्बाद बंटी पेसवानी द्वारा किया जा रहा है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक महोदय निश्चल एन झरिया जी से करने पर उन्होंने तत्काल स्टेनो को बुलाकर कहा कि यह शिकायत गंज थाना कवरनोट लगाकर भेजो त्वरित जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए, ऐसे किसी भी विद्यार्थी के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। मुझ पीड़ित के साथ साथ एक और पीड़ित नितेश नरवरे को भी परीक्षा देने से वंचित रखा गया है। प्रशासन और कार्यपालिका से अपील है कि ऐसे विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले इंस्टीट्यूट की मान्यता रद्द करने का काम करे और जातिगत भेदभाव रखने वाले बंटी पेसवानी पर दण्डात्मक कार्यवाही करें ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सकें अन्यथा मुझे मजबूरन अनन्ता इंस्टीट्यूट के खिलाफ अपने समाज वालो के साथ धरना व आंदोलन करना होगा।

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago