Categories: देश

अमित शाह का सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश,कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से ज्यादा भारत में न रहे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से ज्यादा भारत में न रहे. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे,जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

व्यक्तिगत रूप से किया फोन

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा के बाद भारत में न रहे. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्रियों से यह भी कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनका प्रत्यर्पण सुनिश्चित करें.

पाकिस्तानी हिंदुओं नहीं भेजा जाएगा वापस

इस बीच केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया था, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किया गया है उनको वापस नहीं भेजा जाएगा.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन

गौरतलब है कि सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा गया था. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु नदी का पानी रोकने की भी घोषणा की थी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago