Categories: देश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. लेकिन इन पाकिस्तानी हिंदुओं को वापस नहीं जाना पड़ेगा.

पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, जानिए क्या है वजह

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं. इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला भी शामिल है. पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के फरमान के बाद बॉर्डर पर पाकिस्तानियों की भीड़ है. वहीं पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें वापस नहीं जाना पड़ेगा.

इस बारे में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया था, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किया गया है उनको वापस नहीं जाना पड़ेगा. इस बारे में सरकार की तरफ से जानकारी दिए जाने के बाद कई लोगों ने राहत की सांस ली है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिंदू पलायन करके भारत आए हैं और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं. यही वजह है कि भारत के कई राज्यों में पाकिस्तान से पलायन कर हिंदू रह रहे हैं.

क्या है केंद्र सरकार का आदेश

भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है. यही वजह है कि सिंधु नदी का पानी रोकने के साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा गया था. इस आदेश के बाद पाकिस्तानियों की नींद गायब हो गई. ऐसा इसलिए भी क्योंकि कई लोग वहां से भारत सिर्फ इलाज कराने के लिए आते हैं. सरकार के आदेश के बाद से ही बॉर्डर पर पाकिस्तान लौटने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago