अशोकनगर : एमपी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन अब सहायक मंडी उपनिरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ाया

सहायक मंडी उपनिरीक्षक ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष से 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी…।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है जहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक मंडी उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

लाइसेंस के बदले मांगी रिश्वत

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में बुधवार को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिश्वतखोर सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया ने पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी से 20 हजार रूपये की मांग की थी जिसके के बाद सौदा 15 हजार रूपये में तय हुआ था। फरियादी भूपेन्द्र नारायण अपनी पत्नी के नाम से गल्ला खरीदी का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं जिसके एवज में सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया ने उनसे रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त ग्वालियर टीम का एक्शन

फरियादी भूपेन्द्र नारायण ने सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में की। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर फरियादी भूपेन्द्र को रिश्वत के 15 हजार रूपये देने के लिए रिश्वतखोर सहायक मंडी उपनिरीक्षक महेन्द्र कनेरिया के पास भेजा। जैसे ही कनेरिया ने रिश्वत के नोट लिए तो वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

43 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

1 hour ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

2 hours ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago