इंदौर : एक दिन में दो बार ठगी रैपिडो चालक से, मामला जान पुलिस भी हैरान

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर में ऑनलाइन ठगी की शिकायत आमतौर पर पुलिस के पास पहुंचती है, लेकिन कभी ऐसी शिकायत नहीं पहुंची कि एक ही व्यक्ति को ठगों ने अलग-अलग तरह से दिन में 2 बार ठगी का शिकार बनाया हो।

इंदौर में ऑनलाइन ठगी की शिकायत आमतौर पर पुलिस के पास पहुंचती है, लेकिन कभी ऐसी शिकायत नहीं पहुंची कि एक ही व्यक्ति को ठगों ने अलग-अलग तरह से दिन में 2 बार ठगी का शिकार बनाया हो। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, फरियादी रहीम ने शिकायत कर बताया कि वे रैपिडो(Rapido) चालक हैं। हाल ही में फेसबुक पर अमरीका में जॉब मिलने के संबंध में ऐड देखा था। नंबर पर संपर्क किया तो ठग ने अमरीका में जॉब दिलाने और वहां रहने-खाने की व्यवस्था करने की बात कही।

ठग(Cyber Crime) ने अमरीका जाने के लिए वीजा और इमिग्रेशन के नाम पर 27 हजार ऐंठ लिए। वीजा क्लीयरेंस के लिए दूतावास में 40 हजार और जमा करने के संबंध में फोन किया। ठगी का अहसास होने पर फरियादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।

100 रुपए काटकर 4300 पत्नी को दे देना

फरियादी ने बताया, उन्हें दिन में अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रेलवे स्टेशन पर है। पत्नी हॉस्पिटल में भर्ती थी और अब वह डिस्चार्ज हो गई है। उन्हें हॉस्पिटल से रेलवे स्टेशन पर छोड़ना है। फरियादी हॉस्पिटल पहुंच गया। राइड बुक करने वाले को कॉल किया तो बातचीत में कहने लगा कि पत्नी का यूपीआइ पैमेंट नहीं चल रहा। इसलिए मैं आपको 4400 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहा हूं। 100 रुपए राइड के काटकर 4300 पत्नी को दे देना।

ठग ने डमी मैसेज भेज दिया। पीड़ित ने यूपीआइ पर आए ऑप्शन पर क्लिक कर दिया। इससे उनके 4400 ठग के खाते में पहुंच गए। ठग ने फिर कॉल कर कहा कि आपके खाते में गलती से 10 हजार भेजे हैं, वो वापस कर दो। संदेह होने पर पर पीड़ित ने बैंक खाता बैलेंस चेक किया तो ठगी का पता चला।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

14 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

26 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

37 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago