आगर मालवा : आसमानी बिजली का कहर! सोयाबीन की बुआई कर रहे दो किसानों की मौत, दो गंभीर

आगर मालवा जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुसनेर से चार किलोमीटर दूर लोलकी बांध के पास हुआ, जहां चार किसान सोयाबीन की बुआई में लगे थे। तभी करीब दोपहर तीन बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज बारिश के साथ बिजली की जोरदार गर्जना शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों किसान ट्रैक्टर बंद कर पास ही खड़े एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे चारों युवक उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में लक्ष्मण सिंह (36 वर्ष) पिता गोवर्धन सिंह निवासी लोलकी और कमल सिंह (35 वर्ष) पिता नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मान सिंह पिता प्रेम सिंह (लोलकी) और विशाल पिता कमल पाटीदार (लोलकी) गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मान सिंह और विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापु सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना में मृत किसानों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

4 hours ago