सीधी : 9 महीने की प्रेग्नेंट भाभी ने दिखाए तेवर! गडकरी जी, हाइवे तो खूब बनवा रहे हैं, 10 किमी की सड़क नहीं बनवा सकते?

मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू एक बार फिर अपने गांव की बदहाल सड़क को लेकर सरकार को घेरा है। खास बात ये है कि इस बार वह 9 महीने की गर्भवती हैं, बावजूद इसके वे क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर फिर सामने आई है। अपनी नई वीडियो में उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम संदेश छोड़ा है और सवाल किया है कि हाईवे तो खूब बनवा रहे हैं, लेकिन 10 किलोमीटर की सड़क नहीं बनवा पा रहे हैं।

दरअसल, लीला साहू ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जिस सड़क का जिक्र किया है वह मझौली और रामपुर नैकिन तहसील को जोड़ती है, जो लगभग 30 गांवों के लिए जीवन रेखा है। कच्चा होने के कारण बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। कहीं बसें फंस जाती हैं तो कहीं ट्रक पलटने जैसे हादसे सामने आते हैं। हाल ही में एक बस कीचड़ में फंसी, जिसे ट्रैक्टर से निकालना पड़ा और दो दिन बाद एक ट्रक पेड़ से टकराने से पलटने से बाल-बाल बच गया। ऐसे में लोगों की जान खतरे में पड़ रही है लेकिन प्रशासनिक संवेदनाएं बिल्कुल लापता है।

गौरतलब है कि लीला साहू सोशल मीडिया के ज़रिए पहले भी ऐसे मुद्दे उठाकर कई बार सरकार का ध्यान खींच चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग कर चुकी हैं। उनका एक वीडियो तो जमकर वायरल हुआ था लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।

मामले में जब सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सीईओ राजीव तिवारी ने कहा कि यह सड़क वन विभाग की सीमा से गुजरती है, इसलिए अनुमति मिलना जरूरी है।

गर्भावस्था में भी लीला साहू के ये तेवर संघर्ष की एक नई मिसाल बने हैं। जहां बाकी लोग अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं, वहीं लीला गांव के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या 10 किमी लीं ये सड़क बनेगी या नहीं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

16 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago