इंदौर : ई-रिक्शा की बैटरी फटने से 90% झुलसी महिला, हालत गंभीर

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ई-रिक्शा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया। बैटरी में ब्लास्ट से रिक्शा में बैठी महिला बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

निरंजनपुर निवासी पवित्रा नामक महिला ई-रिक्शा से विजय नगर स्थित शंकर आई सेंटर में आंखों की जांच कराने जा रही थीं। घर से थोड़ी ही दूरी पर पहुंची थीं कि रिक्शा की बैटरी में जोरदार धमाका हो गया।

धमाके से लगी आग में महिला करीब 90% तक झुलस गई। रिक्शा चालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला को एम.वाय. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

45 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

2 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago