नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹56,650 नकद समेत ताश की गड्डी जब्त

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹56,650 नकद समेत ताश की गड्डी जब्त

NTV TIME NEWS जबलपुर संभागीय व्यूरो चीफ विमल कुमार चौबे की रिपोर्ट

नरसिंहपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे लगातार अभियान का प्रभाव एक बार फिर देखने को मिला। करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को धर-दबोचा है। टीम ने मौके से ₹56,650 नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की है।

कैसे हुई कार्रवाई?
करेली शुगर मिल के सामने जुआ खेलने की सूचना एक विश्वसनीय मुखबिर ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थाना करेली पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की, जिसके दौरान सभी 8 जुआरी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपी:
रामलाल वर्मा (करपगांव), शिवम कौरव (टिकटोली), गोविंद लोधी (शाहपुर), गोपाल विश्वकर्मा (महादेव वार्ड करेली), दिपेश राजपूत (बघवार), राजेश कौरव (खड़ई), शिव कुमार विश्वकर्मा (गन्नू रधुवंशी का खेत) और कमलेश कहार (शाहपुर) शामिल हैं।

क्या-क्या जब्त हुआ?

  • ₹56,650 नकद
  • ताश के पत्ते
  • अन्य जुआ सामग्री

कौन-कौन रहे कार्रवाई में शामिल?
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, सउनि संतलाल मरकाम सहित प्रधान आरक्षक राजेश नंदा और आरक्षक राजेश बागरी, अमित कुमार यादव, चेतन तंतुवाय, सचिन लोधी, विपिन पटेल, राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कानूनी कार्रवाई:
सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत और सुरक्षित बनी रहे।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

5 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

3 hours ago